चरखी दादरी: जिले में 50% से अधिक धान की कटाई पूरी, किसान पराली न जलाएं: मुनीश नागपाल, DC चरखी दादरी
चरखी दादरी डीसी मुनीश नागपाल ने आज सोमवार को दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जिला में 50 प्रतिशत से अधिक धान की फसल की कटाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने किसानों से फसल अवशेष न जलाने का आह्वान किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि किसान धान फसल के अवशेषों का उचित प्रबंध कर सरकार की योजना का लाभ उठाये।