कानपुर: रीजेंसी इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज कल्याणपुर के छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
रीजेंसी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज कल्याणपुर में गुरुवार 11:55 बजे छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर से जमकर हंगामा किया। यह छात्र 2023-25 बैच के हैं। इन्होंने इंस्टिट्यूट के प्रबंध पर आरोप लगाया है कि जिस समय प्रवेश लिया था उस समय काफी शर्तें बताई गई थी, लेकिन उसके मुताबिक कोई काम नहीं हो रहा है और ऊपर से हम लोगों पर अलग-अलग तरह के दबाव बनाए जा रहे हैं।