मेहनगर: अलीनगर मोड़ से पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का विद्युत मोटर बरामद, भेजा गया जेल
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में पवई थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक लालबहादुर बिंद व मय हमराह फोर्स ने चोरी के मामले में चार आरोपियों सचिन कुमार, अंशुल पांडेय, अवनीश राजभर उर्फ मुन्ना और राजन कुमार को अलीनगर मोड़ से गिरफ्तार किया । आरोपियों के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।