लोहरदगा: सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन, पीडीजे सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी शामिल हुए
लोहरदगा के सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार शाम 4 : 30 बजे अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड बार एसोसिएशन के चेयरमैन राजेन्द्र कृष्णा और पीडीजे राजकमल मिश्रा सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मान समारोह में वैसे अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया जो बार कौंसिल के स्थापना काल से अपनी सेवा न्याय के क्षेत्र में दे रहे हैं।