कड़ाके की ठंड के बीच पोड़ैयाहाट में अलाव की लकड़ी बुझ गई है। पेड़ का विशाल जड़ रखकर खाना पूर्ति की गई थी। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक दो दिनों से यह आग बुझी पड़ी है ।प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है ।इन दिनों यहां के औसत तापमान शाम 6 बजे से सुबह 6:00 बजे के बीच 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रह रहा है ।