खुरई: गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत नए कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक ने 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने को कहा
Khurai, Sagar | Feb 10, 2024 शनिवार को जेल रोड स्थित अपने निवास स्थित कार्यालय पर गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत भाजपा मंडलों के प्रवासी बूथ विस्तारकों व शक्ति केंद्र टोलियों की बैठक पूर्व मंत्री विधायक भूपेंद्र सिंह ने ली। प्रत्येक बूथ पर 10प्रतिशत वोट बढ़ाने को कहा। गावों में जाकर संपर्क और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करते हुए धार्मिक स्थलों पर सेवा करने को कहा गया।