खुरई: शहरी थाना पुलिस ने 900 ग्राम गांजे के साथ घोरट गांव के पास से एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज कर की कार्यवाही
Khurai, Sagar | Feb 9, 2024 शहरी थाना पुलिस ने 12 हजार रूपए कीमत के 900 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा बंदी कर एक व्यक्ति को दानखेड़ी रोड पर घोरट गांव में गिरफ्तार किया। उसने अपना नाम 66 वर्षीय नरोत्तम दिगाज उड़ीसा के कंदमाल जिला निवासी बताया जो वर्तमान में पठारी थाना के दानखेड़ी गांव में रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर की कार्यवाही।