गुना जिले में दीपावली पर बाजारों में भारी भीड़ है। 18 अक्टूबर को चाचौड़ा विधानसभा के मकसूदनगढ़ के मुख्य बाजार में पहुंचने वाले चार मुख्य रास्तों पर बड़े वाहनों को रोकने बैरिकेड और बैनर लगाकर प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। तहसीलदार उदय सिंह ने कहा, बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था और आम जन को परेशानी ना हो के लिए दीपावली पर बड़े भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है।