शाहपुरा: कांग्रेसजनों ने गौसेवा के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, श्री पशुपतिनाथ गोशाला में गायों को खिलाया चारा व लापसी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को अनूठे अंदाज में सेवा कार्य कर जन्मदिन मनाया। श्री पशुपतिनाथ गौशाला में गायों को हरा चारा और लापसी खिलाकर गौसेवा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत, नगर अध्यक्ष रमेश सेन ने किया।