बरेली: इज्जत नगर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी को किया गिरफ्तार
इज्जत नगर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी बदायूं जनपद का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपों के पास से पुलिस ने चोरी का सामान और रुपए बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया अभियुक्त चोरी की घटना को अंजाम दे कर फरार हो गया था।