गुना की विवेक कॉलोनी में 22 दिसंबर शाम 7 बजे नगर पालिका की कार्रवाई ने विवाद खड़ा कर दिया। मजदूरी पर गए गरीब परिवार के सूने घर पर JCB चलाकर मकान तोड़ दिया गया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। पीड़िता सीमा चौरसिया का कहना है कि बिना मानवीय पहलू देखे कार्रवाई हुई। नगर पालिका इसे अतिक्रमण बताकर नोटिस के बाद की गई कार्रवाई बता रही है