डिडवाना के बाठड़ी मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी मिली। इस दुर्घटना में सुरेश की मौत हो गई वहीं घनश्याम एवं शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।