जमुई: जमुई सदर अस्पताल के डॉक्टर संजीव को 21 मार्च को लंदन में वर्ल्ड लीडर समिट में किया जाएगा सम्मानित
Jamui, Jamui | Feb 27, 2025 जमुई सदर अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर संजीव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए लंदन में 13 वें वर्ल्ड लीडर सबमिट 2025 में सम्मान मिलेगा यह सम्मान ग्लोबल अंपायर इवेंट्स लिमिटेड द्वारा प्रदान किया जाएगा। डॉ.संजीव ने आईजीएमएस पटना से एमडी की डिग्री सर्वोच्च अंकों के साथ प्राप्त की है।