जमुई: सुरेंद्र सिंह स्टेडियम के पास ट्रक की टक्कर से एक बच्चे की मौत, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Feb 27, 2025 जमुई जिले के गिद्धौऱ थाना के बगल में अवस्थित सुरेंद्र सिंह स्टेडियम के पास गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे के बाद तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद फौरन पुलिस द्वारा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और बच्चे के शव का शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।