जमुई: महाशिवरात्रि पर पंचमंदिर सहित विभिन्न शिवालयों से भगवान भोलेनाथ की निकली बारात, रातभर भक्तिमय माहौल बना रहा
Jamui, Jamui | Feb 27, 2025 महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बुधवार की रात 8:00 बजे से पंचमंदिर, महाराजगंज स्थित बाबा दुखहरण नाथ शिव मंदिर सहित विभिन्न्न शिवालयों से गाजे बाजे के साथ धूमधाम से शिवबारात निकली। इस दौरान हर हर महादेव के नारे से रातभर पूरा शहर भक्तिमय बना रहा।शिव बारात में आकर्षक झांकियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।