मदनपुर: पतेया मोड़ के समीप बेटी के इलाज के लिए निकले शिक्षक की सड़क हादसे में हुई मौत, शिक्षा जगत में शोक की लहर
मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा पतेया मोड़ के समीप गुरुवार को एनएच-19 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान बंगरे गांव निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुमार (पिता- सुरेश मेहता) के रूप में हुई है, जो बादम प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के प