राजगढ़: गांव गुलपुरा में चिलचिलाती धूप में मनरेगा मजदूर बेहाल, 3-4 किमी पैदल पहुंच रहे कार्यस्थल, पानी व टेंन्ट की छाया तक नहीं
Rajgarh, Churu | May 24, 2026 गुलपुरा की रोही में चल रहे मनरेगा कार्य में मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप में मजदूरों को गांव से करीब 3 से 4 किलोमीटर दूर जोहड़ में काम करने जाना पड़ रहा है, जहां तक पहुंचने के लिए कोई उचित रास्ता भी नहीं है।मजदूरों को रेल लाइन के पास से पैदल होकर कार्यस्थल तक पहुंचना पड़ता है।मजदूरों ने बताया कि कार्यस्थल पर छाया भी नही।