गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 6 मोबाइल फोन और 3300 रुपए किए बरामद
थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे चेकिंग के दौरान उत्तराचल भवन के पास से सौरभ गोस्वामी और वंश शर्मा नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन व चोरी किये गये मोबाइल फोन को बेचकर अर्जित किये गये 3300 रुपये बरामद हुए हैं।