गाज़ियाबाद: थाना भोजपुर पुलिस टीम ने पुलिस मुठभेड़ व गोकशी के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना भोजपुर पुलिस टीम ने पुलिस मुठभेड़ व गौकशी के मामले में फरार चल रहे सारुन उर्फ शाहरुख नाम के 1 शातिर अभियुक्त को रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर अवलपुर बम्बा से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले में बीते 21 अक्टूबर को बजरंग दल के जिला सहसंयोजक ने तहरीर दी थी।