जमुई में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार को पछुआ हवा और तेज कनकनी के कारण दिनभर लोग ठंड से परेशान रहे। शाम 6 बजे के बाद लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था के दावों के बावजूद जमीनी हकीकत अलग नजर आ रही है।