कान्हाचट्टी: कैंडीनगर में एक करोड़ की लागत से भव्य सूर्य मंदिर बनेगा, ग्रामीणों ने बैठक में लिया निर्णय
प्रखंड के कैंडीनगर स्थित श्रीनगर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव में भव्य और सुंदर सूर्य मंदिर निर्माण पर सर्वसम्मति से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है और जल्द ही भूमि पूजन किया जाएगा। बैठक में मंदिर निर्माण की अनुमानित लागत एक करोड़ रुपये बताई गई।