शुजालपुर: इमलीखेड़ा-भाण्याखेड़ी मार्ग निर्माण का विधायक चंद्रवंशी ने किया भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन
ग्राम इमलीखेड़ा में ₹4 करोड़ 53 लाख की लागत से निर्मित होने वाले इमलीखेड़ा से भाण्याखेड़ी मार्ग (3 किलोमीटर) के निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बताया गया कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के ग्रामीण जनजीवन को नई गति प्रदान करेगा।