बरवाडीह: पोखरी कलां से मासूक अंसारी दंपती हज यात्रा पर रवाना, लोगों ने किया भव्य स्वागत
:बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम बहुल गांव पोखरी कलां से मासूक अंसारी अपनी धर्मपत्नी समरून निशा के साथ पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर गांव में धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर दंपती को विदाई दी ।