लूनकरनसर: अरजनसर बाजार में दो दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ नष्ट
अरजनसर कस्बे के मुख्य बाजार में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मनिहारी की दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासी भंवर बेनीवाल के अनुसार, सुबह राहगीरों ने दुकान से धुआं और लपटें निकलती देखी, जिसके बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।