इटावा: आलंपुरहौज में युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, अस्पताल में डॉक्टर ने भर्ती कर पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Mar 9, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आलंपुरहौज निवासी, 28 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र भूर सिंह ने, शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर, आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उनकी पत्नी सुशील ने उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वही ड्यूटी डॉक्टर राघवेंद्र ने भर्ती का उपचार शुरू किया, साथ ही थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।