गुना नगर: गुना में कैमरा किराए के नाम पर फोटोग्राफरों से लाखों की ठगी, पीड़ितों ने एसपी से लगाई गुहार
गुना में कैमरा किराए पर लेकर लाखों की कथित धोखाधड़ी, पीड़ित फोटोग्राफरों ने एसपी से लगाई गुहार। आरोप है कि म्याना का एक फोटोग्राफर 15 से 20 कैमरे किराए पर लेकर फरार हो गया। कई दिनों से उसका मोबाइल बंद है। कैमरे नहीं मिलने से फोटोग्राफरों का काम प्रभावित हो गया है। पीड़ितों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है