बदायूं: जागरण की दावत खाकर लौट रहे युवक को सिठौली गांव के पास बाइक सवार ने मारी टक्कर, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 26, 2026 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गढ़ी खानपुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय गंगाराम पुत्र कल्लू मोपेड से जागरण की दावत खाने गए थे। दावत खाकर लौट रहे थे। कि थाना इस्लामनगर क्षेत्र सिठौली गांव के पास बाइक सवार ने मोपेड पर सवार गंगाराम को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।