कर्वी: चित्रकूट में ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, दंपति समेत 3 घायल
चित्रकूट के मानिकपुर में विवाह समारोह से लौट रहे बाइक सवार ट्रक से बचने के प्रयास में मारकुंडी काली देवी मंदिर के पास सड़क पर गिर पड़े। घायल ने आज शनिवार सुबह 9 बजे बताया हादसे में दुर्गा कोल, उनकी पत्नी ममता और साली छोटी घायल हुईं। तीनों को सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।