पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के सदर थाना के गुलाबबाग में ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
Purnea East, Purnia | Jun 30, 2026
पूर्णिया सदर थाना के गुलाबबाग मे ऑटो ने साइकिल से सब्जी खरीदने जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ऑटो चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश में पुलिस लगी है। मृतक की पहचान गुलाबबाग के दमका चौक निवासी 62 वर्षीय दिनेश यादव के रूप मे हुई है