वाराणसी में भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता
भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा अप्रैल माह को उपभोक्ता सेवा माह (Customer Service Month) के रूप में मनाया गया। इसका उद्देश्य अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना तथा अपनी कमियों को दूर करते हुए बीएसएनल को मजबूती प्रदान करना है। बीएसएनल मजबूत स्थिति में होगा तो दूरसंचार सेक्टर में उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर बेहतर सेवाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी।