माखन नगर: सड़क हादसे में मडावन निवासी प्रीतम अहिरवार की मौत, परिजनों ने थाने में कार्रवाई की मांग की
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 25, 2026
मडावन गांव के रहने वाले प्रीतम प्रसाद अहिरवार की मुहासा फैक्ट्री के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। डंपर की जोरदार टक्कर से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजन शनिवार को माखन नगर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से उचित कार्रवाई की मांग की।