गोरखपुर के उरुवा में अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला रेत दिया। गंभीर हालत में घायल पति को गोरखपुर रेफर किया गया है। घायल की पहचान दुघरा निवासी प्रदुम उर्फ चैतू चौरसिया पुत्र दूधनाथ चौरसिया के रूप में हुई है।