राजगढ़: ब्यावरा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में पुलिस ने पूर्व विधायकों को रोका
ब्यावरा में शनिवार को अहिंसा द्वार पर पुलिस कर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी के बीच शनिवार को दोपहर 1:00 करीब झड़प हो गई। इस दौरान पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोक दिया। इस दौरान कई कांग्रेसी नेताओं को नजर बंद भी किया गया।