चायल: सेवथा गांव में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत और एक गंभीर घायल
कौशाम्बी। थाना सराय अकिल क्षेत्र के सेवथा गांव के पास शनिवार शाम करीब 5:50 बजे तेज रफ्तार डंपर ने दोपहिया वाहन सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि दोनों युवक हाशिमपुर किनार गांव के निवासी थे और किसी काम से जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आए डंपर ने टक्कर मार दी!