कोडरमा: झुमरी तिलैया में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया, मरीजों के बीच बांटे फल
झुमरी तिलैया में जिला कांग्रेस कमेटी, कोडरमा के तत्वावधान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस सादगीपूर्ण ढंग से शुक्रवार को 12 बजे मनाया गया। इमाम क्लिनिक में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया तथा भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।