मेराल थाना अंतर्गत दुलदुलवा ग्राम में सोमवार को पुलिस ने अवैध देशी महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिले गुप्त सूचना पर मेराल पुलिस ने दुलदुलवा गांव से करीब 10 क्विंटल जावा महुआ तथा शराब बनाने के उपकरण को विनष्ट किया गया।पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलते रहेगी।