महुआडांड़: अनुमंडल कार्यालय महुआडार में एसआईआर से संबंधित बैठक मंगलवार की सुबह 11:00 बजे हुई।
अनुमंडल कार्यालय महुआडार में एसआईआर से संबंधित आयोजित बैठक अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार बैठ के नेतृत्व में किया गया। आयोजित बैठक में प्रखंड के बीएलओ को एसआईआर से संबंधित प्रशिक्षण देते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई,साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।