फुलवरिया: दुबे बतरहा गांव में कटहल चोरी का विरोध करने पर पहरेदार पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
श्रीपुर थाना क्षेत्र के दुबे बतरहा गांव में कटहल चोरी करने पहुंचे चोरों द्वारा एक पहरेदार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पहरेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पहरेदार दुबे बतरहा निवासी रामानंद प्रसाद बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर राजेश राम सहित दो लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।