सोहागपुर: वार्ड क्रमांक 15 में कुएं में गिरी गाय, अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
शहडोल रविवार को लगभग 5:15 बजे अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि वार्ड क्रमांक 15 में एक गाय कुएं में गिर गई सूचना मिलते ही अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोग मौके पर पहुंचे और कुएं में गिरी गाय का रेस्क्यू कर बाहर निकाला है, इस दौरान वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद भी मौके पर मौजूद रहे हैं।