ब्यावरा: ब्यावरा शहर के कन्या शाला स्कूल में रविवार को आयोजित की जाएगी नीट की परीक्षा तहसीलदार ने किया निरीक्षण
Biaora, Rajgarh | Jun 20, 2026 ब्यावर शहर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को सुबह 10:00 बजे से नीट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसको लेकर शनिवार को दोपहर 2:00 बजे करीब ब्यावरा तहसीलदार आनंद जायसवाल के द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।