घोड़ाडोंगरी: विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सारनी भाजपा मंडल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत सारनी भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आदर्श गायत्री विद्यापीठ सारनी परिसर में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करना रहा।