अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थनगर बाबरपुर देहात में रविवार को 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थनगर बाबरपुर देहात में रविवार को एक 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय परिजन घर से बाहर गए हुए थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।