राजगढ़: उपार्जन कार्यों में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने दिए कारण बताओ नोटिस
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को जिला उपार्जन समिति की बैठक राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में दोपहर 2:00 बजे करीब की गई इस बैठक में कलेक्टर ने बैरसिया, बरेड, आंदलहेड़ा, आशारेटा पंवार एवं सुस्तानी खरीदी केंद्रों पर उठाओ कार्य में प्रगति कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।