आगरा: पुलिस ने बंद मकान में चोरी का किया खुलासा, अभियुक्त हाथीघाट पार्किंग से गिरफ्तार, नकदी, आभूषण व लैपटॉप-टैबलेट बरामद
आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, टैबलेट, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के घर में ताला तोड़कर चोरी की गई थी।