आगरा: तांबे की फैक्ट्री में चोरी करने वाले चार अभियुक्त गांव अटूट के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली
थाना सिकंदरा क्षेत्र में तांबे की फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। गांव अटूस के पास घेराबंदी के समय बदमाशों की फायरिंग पर जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त दीपू झारखंडी पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जिसे अस्पताल भेजा गया। इनके कब्जे से अवैध तमंचा व करीब 90 किलो चोरी का तांबा बरामद हुआ है।