अनूपपुर: कुकुरगोडा के बेल्हटोला में हाथियों का डेरा, फसलों को पहुंचा रहे भारी नुकसान
अनूपपुर जिले के ग्राम कुकुरगोडा के बेल्हटोला क्षेत्र के खेतों में जंगली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार 2 हाथी एक साथ तथा 1 हाथी अलग क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं और खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और रात में खेतों