सोमवार को करीब साढे 12 बजे गुराना रोड बडौत निवासी इंद्रपाल के मुताबिक सितंबर माह को उसका हाथ टूट गया था। उसने साहूकार व्यक्ति से ब्याज पर उधार रुपये लिये थे। साहूकार व्यक्ति ने उधार रुपये देकर उसका मकान गिरवी रख लिया था। आरोप है कि साहूकार व्यक्ति उसका मकान पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहता है। कब्जा न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।