सीकर की सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेम पर सट्टा खेलने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पालवास चौराहे पर एक युवक सट्टा खेल रहा है जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।