हरदा: पटाखा बाजार में 10% दाम बढ़े, फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद महानगरों से पटाखे आ रहे, एसडीएम की निगरानी में दुकानें
Harda, Harda | Oct 16, 2025 हरदा में अस्थाई पटाखा बाजार शुरू हो गया है। यह बाजार पिछले साल 6 फरवरी को हुए फैक्ट्री हादसे के बाद पहली बार लगाया गया है। जिला प्रशासन ने इंदौर रोड पर फुटकर विक्रेताओं को लाइसेंस दिए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। दुकानों को निर्धारित दूरी पर लगाने को भी कहा गया है। प्रशासन बाजार में सुरक्षा के विशेष इंतजाम कर रहा है।