खागा: मड़ौली गांव में एक घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाख, मौके पर दमकल कर्मियों की टीम ने बुझाई आग
फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में एक घर में आग लगने से नगदी सहित लाखों का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि जगजीत पुत्र सूरजपाल जो कि भट्ठे में मजदूरी करता है। घर से मजदूरी के लिए गया है। खेत में पड़ी खरपतवार में आग लगाकर पड़ोसी चला गया। तभी हवा चलने के उपरांत घर में आग लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है